खेल

ग्रीनपार्क में बारिश ने बिगाड़ा UP T-20 का खेल:मेरठ-लखनऊ का मैच रद्द, 8.3 ओवर ही हो सका मुकाबला; दोनों टीमों को 1-1 अंक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ग्रीनपार्क में बारिश ने बिगाड़ा UP T-20 का खेल:मेरठ-लखनऊ का मैच रद्द, 8.3 ओवर ही हो सका मुकाबला; दोनों टीमों को 1-1 अंक

कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे उत्तर प्रदेश टी-20 (UP T-20) लीग सीजन-4 के कानपुर चरण में शनिवार (29 अगस्त) को बारिश ने खलल डाल दिया। मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फाल्कन्स के बीच खेला गया मुकाबला तेज बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका।

शाम 5:30 बजे मैच को आखिरकार रद्द करने का फैसला लिया गया और दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिया गया। लखनऊ ने जीता था टॉस, मेरठ ने बनाए थे 8.3 ओवर में 67 रन मैच की शुरुआत में लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ मावेरिक्स की टीम ने 8.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए थे, तभी अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि मैदान में जगह-जगह पानी भर गया।

बारिश रुकने के बाद भी आउटफील्ड गीली होने के कारण मैदान दोबारा खेलने लायक नहीं तैयार हो सका, जिसके चलते अंपायरों को मैच रद्द घोषित करना पड़ा।

एनसीसी ग्रुप कमांडर ने बजाई बेल, टॉस कराकर किया मैच का आगाज इससे पहले मैच की औपचारिक शुरुआत एनसीसी (NCC) ग्रुप मुख्यालय कानपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री ने अपनी पत्नी के साथ टॉस कराकर की। इसके बाद उन्होंने ग्रीनपार्क की पारंपरिक घंटी (बेल) बजाकर मुकाबले का शुभारंभ किया।

इस मौके पर ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री ने कहा कि ग्रीनपार्क जैसे ऐतिहासिक मैदान पर यूपी टी-20 लीग के मुकाबले होना कानपुर के लिए बड़े गौरव की बात है। ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच देते हैं। 'निर्णायक मोड़ पर पहुंचा कानपुर लेग': डॉ.

संजय कपूर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि कानपुर चरण में अब लीग अपने बेहद निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेलने से युवा खिलाड़ियों को दबाव में अपनी क्षमता साबित करने का अहम अनुभव मिल रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह और वेन्यू डायरेक्टर संजय तिवारी समेत कई गणमान्य लोग स्टेडियम में मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।