Ground Report: आंखों से ओझल हुआ विश्व प्रसिद्ध धुआंधार, जबलपुर में नर्मदा का भयावह रूप, बरगी डैम के 13 गेट खुले

Jabalpur Floods: मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद बरगी डैम के 13 गेट खोल दिए गए हैं. इससे नर्मदा नदी का रूप बेहद विकराल हो गया है. जबलपुर का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध धुआंधार वाटरफॉल पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब चुका है. इस डरावने मंजर के बावजूद सैलानियों की भारी भीड़ यहां उमड़ रही है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP