Ground Report: काशी में गंगा का रौद्र रूप, 84 घाट डूबे, मणिकर्णिका की छत और हरिश्चंद्र की गलियों में हो रहा शवदाह

Varanasi Ground Report: डोमराजा परिवार से जुड़े विक्रम चौधरी ने बताया कि घाट डूब जानें के कारण अब गलियों में शवदाह किया जा रहा है. इन गलियों में उनके परिवार के लोग भी रहते है. जिसके कारण न सिर्फ शव दाह बल्कि उन्हें रहने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
जब तक बाढ़ से हालात सामान्य नहीं हो जातें तब तक उन्हें और उनके परिवारों को ये तकलीफ भी झेलना पड़ेगा.
📡 स्रोत: News18 Hindi