विदेश

Ground Report: नेपाल में अभी नहीं थमेगा तबाही का दौर! अगले 72 घंटे बाद फिर सैलाब आने की संभावना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Ground Report: नेपाल में अभी नहीं थमेगा तबाही का दौर! अगले 72 घंटे बाद फिर सैलाब आने की संभावना

Ground Report: नेपाल के इलाकों में हाल ही में आई अचानक बाढ़ और भारी मलबे के बहाव ने व्यापक तबाही मचाई है. भोटे कोशी और त्रिशूली नदी घाटियों में आए इस भीषण उफान ने रसुवा और नुवाकोट जैसे संवदेनशील जिलों में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है.

नदियों के जलस्तर में अचानक हुई अप्रत्याशित वृद्धि के कारण रिहायशी बस्तियां, व्यावसायिक केंद्र, पुल और मुख्य सड़कें सेकंडों में मलबे में तब्दील हो गईं.

रसुवा को जोड़ने वाली मुख्य 40 किलोमीटर पक्की सड़क सहित कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह नष्ट होकर 10 से 15 फीट गहरे दलदल में दब चुके हैं. भूतल संपर्क कटने के कारण कई बस्तियों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है.

वहीं अगले 72 घंटे नेपाल के लिए भारी रहने वाले है. क्योंकि भोटे कोशी बांध टुटने के कारण नेपाल में फिर सैलाव आने की संभावना है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।