विदेश

Ground Report: नेपाल में भीषण तबाही से मचा हाहाकार, मौत का आंकड़ा 600 के करीब; हजारों लोग अब भी लापता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Ground Report: नेपाल में भीषण तबाही से मचा हाहाकार, मौत का आंकड़ा 600 के करीब; हजारों लोग अब भी लापता

Ground Report: नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। नेपाल-तिब्बत सीमा के आसपास आई इस प्राकृतिक आपदा में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, नेपाल में 579 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि चीन के तिब्बत क्षेत्र में भी पांच लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. इस तरह कुल मृतकों का आंकड़ा 584 तक पहुंच गया है और इसके 600 के पार जाने की आशंका जताई जा रही है.

यह आपदा नेपाल के भोटेकोशी नदी क्षेत्र में आई, जहां अचानक भारी मात्रा में पानी, बर्फ, मलबा और चट्टानें नीचे की ओर बहने लगीं. देखते ही देखते कई इलाकों में सड़कें, पुल, मकान और दूसरी जरूरी सुविधाएं तबाह हो गईं. रासुवा और आसपास के क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है.

शुरुआती तौर पर इसे भूकंप से जोड़कर देखा गया था, लेकिन बाद की जांच में ग्लेशियर के टूटने और उसके बाद आए मलबे के तेज बहाव को इस त्रासदी की प्रमुख वजह माना गया.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।