Ground Report: नेपाल में भीषण तबाही के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, इन तस्वीरों को देखकर छलक पड़ेंगे आंसू

Ground Report: नेपाल के नुवाकोट में बुधवार (26 अगस्त) को कुदरत का कहर देखने को मिला. जहां अचानक से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी. अब तक इस आपदा में 469 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि 1000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इस बाढ़ के बाद लगातार रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है.
न्यू नेशन की टीम भी ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और इस आपसे से जुड़े सभी अपडेट लगातार आप तक पहुंचा रही है. इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ऐसी कुछ तस्वीरें सामने आईं. जिन्हें देखकर किसी के भी आंसू छलक पड़ेंगे.
आसमान से लेकर जमीन तक बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन कुदरत के इस कहर के निशान जमीन पर साफ देखे जा सकते हैं. इस सैलाब ने कुछ ही सेकंड में सबकुछ तबाह कर दिया. ऊंची-ऊंची इमारतों और घर ताश के पत्तों की तरह सैलाब के साथ बह गए. जिनका अब नामोंनिशान नहीं बचा है. देखिये सैयद आमिर की ये ग्राउंड रिपोर्ट....
📡 स्रोत: NewsData.io