विदेश

Ground Report: नुवाकोट बेस कैंप से ग्राउंड रिपोर्ट: युद्ध स्तर पर जारी है सर्च और रेस्क्यू, अपनों की एक झलक को तरसे परिजन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Ground Report: नुवाकोट बेस कैंप से ग्राउंड रिपोर्ट: युद्ध स्तर पर जारी है सर्च और रेस्क्यू, अपनों की एक झलक को तरसे परिजन

Nepal Flash Flood: नेपाल के त्रिशूली और नुवाकोट इलाकों में कुदरत के कहर के बाद अब तबाही का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है. लोगों की गाढ़ी कमाई से बने आशियाने ताश के पत्तों की तरह ढह गए हैं और चारों तरफ जमींदोज इमारतें व वीरान पड़ा इलाका इस भीषण त्रासदी की गवाही दे रहा है.

नुवाकोट स्थित नेपाली सेना के बेस कैंप को राहत अभियान का केंद्र बनाया गया है. यहीं से लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन और फंसे हुए नागरिकों के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. सड़क मार्ग और पुल पूरी तरह तबाह हो चुके हैं.

नदी के पार फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने और सुरक्षित निकालने के लिए बेस कैंप के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां से एक-एक करके लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए भेजा जा रहा है.1500 लोग अभी भी लापता: ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, आपदा के बाद से करीब 1,500 लोग अभी भी लापता हैं. 150 से अधिक भारतीय शामिल: लापता और फंसे हुए लोगों में 150 से ज्यादा भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जिनकी तलाश और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास जारी हैं.

ऊपरी पहाड़ी इलाकों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव बढ़ रहा है. ग्लेशियर टूटने और बादल फटने के बाद प्रभावित क्षेत्र में लगभग 8 से 10 मीटर गहरी एक नई झील बन गई है. इस झील के अचानक टूटने का अंदेशा है, जिससे दोबारा भीषण बाढ़ और तबाही का खतरा मंडरा रहा है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।