व्यापार

Ground Report: सरकारी आंकड़ों से भयानक जमीनी हकीकत: नेपाल में कई बाजार पूरी तरह तबाह, रेड अलर्ट जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Ground Report: सरकारी आंकड़ों से भयानक जमीनी हकीकत: नेपाल में कई बाजार पूरी तरह तबाह, रेड अलर्ट जारी

Nepal Flood: 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने और झील फटने से नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने चारों तरफ भीषण तबाही मचा दी है. भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों के विकराल रूप ने कई शहरों, बाजारों और रिहायशी बस्तियों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया है.

न्यूज नेशन के संवाददाता सैयद आमिर ने नेपाल के सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों नुवाकोट, त्रिशूली बाजार और ढूंगे बाजार की खतरनाक और दुर्गम परिस्थितियों के बीच ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. आपदा के बाद मुख्य सड़कें पूरी तरह से बह गई थीं और गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी थी.

त्रिशूली बाज़ार पहुंचने के लिए रिपोर्टिंग टीम को बाइक का सहारा लेना पड़ा, जहां उबड़-खाबड़, फिसलन भरे रास्तों और गहरी खाइयों के बीच 4 से 5 किलोमीटर का खतरनाक सफर तय किया गया. नेपाल के नुवाकोट जिले का सबसे प्रसिद्ध और व्यापारिक केंद्र त्रिशूली बाजार मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।