Ground Report: त्रासदी का दर्दनाक मंजर: शवों की हालत इतनी खराब कि अपनों को पहचानना मुश्किल, नेपाल में मातम पसरा

Ground Report: नेपाल में आई भयानक बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है. इस आसमानी और जमीनी आफत ने ऐसी तबाही मचाई है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. त्रासदी में अब तक 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.
जिन परिवारों के अपने इस सैलाब में गुम हो गए हैं, वे बेहाल हैं, उन्हें यह नहीं पता कि उनके रिश्तेदार किस हाल में हैं या जिंदा भी हैं या नहीं. काठमांडू के सबसे बड़े त्रिभुवन अस्पताल के बाहर का मंजर बेहद हृदय विदारक है. अस्पताल की दीवारों पर दर्जनों पोस्टर लगे हुए हैं जिनमें लापता लोगों की तस्वीरें हैं.
परिजनों ने ये पोस्टर इस उम्मीद में लगाए हैं कि शायद कोई उनके अपनों की खबर लेकर आए. न्यूज नेशन के संवाददाता सैयद आमिर ने जब यहां परिवारों से बात की, तो दर्द और बेबसी साफ छलक रही थी. तबाही का आलम यह है कि जो शव बरामद हो रहे हैं, वे इतनी खराब हालत में हैं कि उनके अपने परिजन भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं.
अस्पताल में कई लोग सिर्फ शरीर के अंगों को देखकर अपने परिजनों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रहे हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io