GRSE-YIL परियोजनाओं से नौसेना की ताकत बढ़ेगी: राजनाथ सिंह

अगस्त 23, नई दिल्ली: कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड यानी GRSE और यंत्र इंडिया लिमिटेड यानी YIL की नई सुविधाओं के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यंत्र इंडिया लिमिटेड की दोनों फोर्जिंग सुविधाओं में उच्च गुणवत्ता वाली धातु तैयार की जाएगी। इसका इस्तेमाल भारी तोपों, नौसैनिक हथियारों और आधुनिक रक्षा उपकरणों के निर्माण में किया जाएगा।
रक्षा मंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं से भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल तैयारियों और समुद्री मारक क्षमता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि इन्वेस्टमेंट-बेस्ड प्रोजेक्ट्स पश्चिम बंगाल के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि राज्य की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। SOURCE- X