इतिहास

गूगल के माध्यम से पूरी दुनिया में दिखने वाले प्रदेश के अनूठे धार्मिक आयोजन का सादर आमंत्रण

लेखक: Yogi अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गूगल के माध्यम से पूरी दुनिया में दिखने वाले प्रदेश के अनूठे धार्मिक आयोजन का सादर आमंत्रण

39वाँ संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं सम्मान समारोह 12 सितम्बर शनिवार को

एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम में 53 सनातन धर्म प्रेमियों का होगा सम्मान

उपस्थित भक्तों को संकटनाशन गणेश स्त्रोत अर्थ सहित निशुल्क भेंट किया जाएगा

भोपाल। प्रत्येक माह द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली भक्तिमय श्रृंखला ‘ एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम’ के अंतर्गत 39वाँ संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं सम्मान समारोह 12 सितम्बर, शनिवार को शाम 5 से 7 बजे तक श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर, भोपाल में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के सूत्रधार डा. अनिल भार्गव (वायु) ने बताया कि इस अवसर पर 53 सनातन धर्म प्रेमियों को जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ‘राम का आधार = रामायण वितरण योजना’ के अंतर्गत श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी परिवारों को पूर्व की भांति श्री रामचरितमानस एवं श्री शिव महापुराण अर्थ सहित भेंट किए जाएंगे।

डा. अनिल भार्गव (वायु) ने बताया कि ‘एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम’ श्रृंखला के माध्यम से अब तक हजारों सनातन धर्म प्रेमियों को उनके जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही हजारों परिवारों को श्री रामचरितमानस एवं श्री शिव महापुराण जैसे धार्मिक ग्रंथ अर्थ सहित भेंट किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस धार्मिक एवं सामाजिक पहल का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में धार्मिक चेतना, सनातन संस्कार, पारिवारिक एकता, सामाजिक समरसता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रत्येक माह आयोजित होने वाले इस आयोजन में परिवार सहित सहभागिता के माध्यम से समाज को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

आयोजन समिति ने सकल समाज, सनातन धर्म प्रेमियों, इष्ट-मित्रों एवं श्रद्धालु परिवारों से परिवार सहित उपस्थित होकर 39वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं सम्मान समारोह में सहभागिता करने तथा आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Y
Yogi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।