गुजरात दौरे पर अमित शाह, दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

अगस्त 27, नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान वह गुजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे।इसके अलावा अमित शाह अहमदाबाद में आगामी राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में खेल आयोजन से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।गृह मंत्री अपने दौरे के दौरान जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। FILE PHOTO