अपराध

गुजरात पुलिस ने क्राइम रिक्रिएट सीन पर आरोपी को पीटा;VIDEO:रस्सी से बांधा फिर घसीटा; इसी जगह शख्स ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गुजरात पुलिस ने क्राइम रिक्रिएट सीन पर आरोपी को पीटा;VIDEO:रस्सी से बांधा फिर घसीटा; इसी जगह शख्स ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की थी

गुजरात के भावनगर में अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी फैजल की पुलिस ने सरेआम पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए उसी बस स्टैंड पर लेकर पहुंची थी, जहां उसने महिला पर हमला किया था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को रस्सियों से बांधा, घसीटा और डंडे से पीटा। इस घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी फैजल लखानी को रस्सियों से बंधा देखा जा सकता है। पुलिसकर्मी उसे घसीटते हुए ले जा रहे हैं और डंडे से उसकी पिटाई कर रहे हैं। महिला की हत्या और आरोपी की पिटाई, 5 तस्वीरें… 1.

आरोपी फैजल ने महिला और उसके साथी को बस स्टैंड पर पकड़ा 2. फैजल ने महिला को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई 3. पुलिस आरोपी को पकड़कर बस स्टैंड लाई 4. फैजल को घसीटकर बस स्टैंड के अंदर लाया गया 5.

पुलिस ने आरोपी को पोल से बांधकर पीटा महिला की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज पुलिस के मुताबिक, मृतका काजल बरैया और फैजल लखानी करीब 7 साल से साथ रह रहे थे। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद फैजल को पता चला कि काजल उसके परिचित रवि के साथ रिश्ते में है। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि फैजल ने काजल और रवि के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल काजल को भावनगर के सरकारी सर टी.

अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को फैजल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बोली- लोगों का भरोसा खत्म हो रहा था नीलमबाग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीपी उनादकट ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया। उनका कहना है कि आरोपी ने महिला पर बेहद बेरहमी से हमला किया था और यह घटना लोगों के सामने हुई थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी द्वारा महिला की सरेआम पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। लोगों में यह धारणा बनने लगी कि अपराधी महिलाओं पर हमला कर रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही। उनादकट ने कहा कि ऐसे गंभीर मामलों में अपराधियों को कड़ा संदेश देने की जरूरत होती है।

उन्होंने पुलिस की ओर से की गई पिटाई को इसी वजह से जरूरी बताया। गुजरात में सरेआम आरोपी को पीटने पर कार्रवाई का प्रावधान पुलिस की इस

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।