गुजरात: विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बना गिरनार, बार्सिलोना से आईं सुसाना ने की तारीफ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →जूनागढ़, 4 सितंबर 2026 सातम-आठम की छुट्टियों के दौरान गुजरात का गिरनार बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। मॉनसून के मौसम में चारों ओर फैली हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
इसी बीच, स्पेन के बार्सिलोना से आईं टूर ऑपरेटर सुसाना पेन्या ने गिरनार की खूबसूरती को देखकर इसे बेहद खास और अनोखा बताया है। उनका कहना है कि उनकी कंपनी यूरोपीय यात्रियों के लिए गुजरात के पर्यटन स्थलों को शामिल करते हुए एक टूर तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।
आगरा से गिरनार पहुंचे ट्रैवल एजेंट शिवम ने बताया कि उनके साथ स्पेन की टूर ऑपरेटर सुसाना पेन्या भी आई हैं। उन्होंनेन्हों नेबताया कि सुसाना बार्सिलोना में रहती हैं और उनकी कंपनी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पर्यटन कार्यक्रम संचालित करती है।
शिवम ने कहा कि यूरोप और बार्सिलोना में रहने वाले भारतीयों के साथ-साथ स्थानीय यूरोपीय पर्यटकों के लिए भारत का एक नया ट्रैवल प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है। इसी सिलसिले में वह सुसाना को गुजरात के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों की जानकारी दे रहे हैं।
इस यात्रा के दौरान सोमनाथ, नागेश्वर और गिरनार जैसी जगहों को देखा जा रहा है. गिरनार की प्राकृतिक सुंदरता और वहां उपलब्ध सुविधाओं की तारीफ करते हुए शिवम ने कहा कि उन्होंनेन्हों नेगिरनार के बारे में पढ़ा और लोगों से इसके बारे में सुना था, लेकिन यहां पहुंचकर अनुभव और भी बेहतर लगा।
उन्होंनेन्हों नेरोपवे की व्यवस्था और मंदिर तक पहुंचने के लिए विकसित किए गए सिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर्यटन सुविधाओं को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया गया है। सरकार की ओर से बनाई गई व्यवस्थाएं पर्यटकों के लिए सुविधाजनक हैं। स्पेन से आईं टूर ऑपरेटर सुसाना पेन्या ने गिरनार की खूबसूरती की तारीफ की।
उन्होंनेन्हों ने कहा कि यह जगह बेहद सुंदर है और उनके लिए इसका अनुभव चौंका चौं ने वाला रहा। उन्होंनेन्हों नेइसे अनोखा पर्यटन स्थल बताया। सुसाना ने कहा कि वह बार्सिलोना स्थित एक टूर ऑपरेटर कंपनी से जुड़ी हैं और उनकी कंपनी दुनिया के विभिन्न हिस्सों में काम करती है।
गुजरात यात्रा के दौरान उन्होंनेन्हों ने सोमनाथ समेत कई स्थानों का दौरा किया और अब यूरोपीय यात्रियों के लिए इस क्षेत्र का टूर तैयार करने की दिशा में काम कर रही हैं। उनकी कंपनी का उद्देश्य यात्रियों को सिर्फ सामान्य पर्यटन नहीं, हीं बल्कि वास्तविक और यादगार यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराना है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गिरनार, गुजरात का एक छोटा सा कस्बा, मॉनसून के मौसम में हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा आ रही है। स्पेन के बार्सिलोना से आई टूर ऑपरेटर सुसाना पेन्या की तारीफ से गिरनार की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, पर्यटन से आय बढ़ेगी और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी मान्यता मिलेगी।