'गुमराह करने वाला...', फॉर्म-6 पर राहुल गांधी के आरोपों का EC ने किया फैक्ट चेक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राहुल गांधी के फॉर्म-6 में बदलाव करने के आरोप से चुनाव आयोग ने इनकार किया है. EC ने फैक्ट चेक में कांग्रेस सांसद के बयान को भ्रामक बताया.
आयोग ने साफ किया है कि बिहार में एसआईआर का आदेश 24 जून 2025 को आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से जारी किया गया था और इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई, 2026 के अपने फैसले में बरकरार रखा है.
राहुल गांधी ने 26 सितंबर के निर्वाचन आयोग के प्रेस नोट का हवाला देते हुए सोमवार (5 अक्तूबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि CEC ज्ञानेश कुमार ने फॉर्म-6 में 'अवैध और एकतरफा' तरीके से बदलाव किए हैं.
कांग्रेस सांसद ने कहा, 'यह बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के पद का गलत इस्तेमाल करने का 'एक और सबूत' है.
आगे कहा कि लोकतंत्र पर 'इस आपराधिक हमले' में शामिल ज्ञानेश कुमार और अन्य सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा.'
It is now established beyond doubt that Gyanesh Kumar changed Form 6 illegally and unilaterally. This is just one more proof of him abusing his position to help the BJP.
He and everyone else involved in this criminal assault on our democracy will be held accountable. https://t.co/a33eJdPetu
Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 5, 2026
चुनाव आयोग ने आरोपों को बताया 'भ्रामक'
EC ने राहुल के आरोपों को 'भ्रामक' बताया है और फैक्ट चेक जारी किया है.
आयोग ने एक्स पर कहा कि बिहार में एसआईआर का आदेश 24 जून 2025 को निर्वाचन आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से जारी किया गया था और इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 के अपने फैसले में बरकरार रखा है.
चुनाव आयोग ने पोस्ट में आगे कहा, 'ECI ने अपने प्रेस नोट संख्या 120, 26 सितंबर 2026 के बिं
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राहुल गांधी के फॉर्म‑6 में बदलाव के आरोप पर चुनाव आयोग ने फेक्ट‑चेक कर भ्रामक बताया। यह विषय चुनावी दस्तावेज़ों की सत्यता और राजनेताओं के दावों पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि फॉर्म‑6 में बदलाव का दावा चुनावी प्रक्रिया की अखंडता पर सवाल उठाता है और मीडिया व जनता में भ्रम पैदा कर सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे चुनावी दस्तावेज़ों पर कम भरोसा करें, जिससे चुनावी भागीदारी और राजनीतिक निर्णय प्रभावित हो सकते हैं।