गुना- आरोन में 19 अगस्त को रोजगार मेला, 8वीं से ITI पास युवाओं को मिलेगा मौका
NEWS
‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ के तहत 19 अगस्त को सुबह 11 बजे शासकीय महाविद्यालय आरोन में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। युवा संगम कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
मेले में यामाहा मोटर्स, सीएनएच हॉलैंड, लेनोवो ग्रुप, अपोलो टायर्स, चैकमेट सर्विसेस, एसआईएस सिक्योरिटी, एलआईसी सहित विभिन्न कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार दिया जाएगा। 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक और ITI पास, 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकते हैं।