गुना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गुना में भाजपा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
बापू और शास्त्री के आदर्शों को किया याद, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि
गुना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह सात बजे बापू पार्क पहुंचे। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शास्त्री पार्क पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।