व्यापार

गुना- डाक संभाग ने आयोजित की पोस्टल बिजनेस मीट 2026

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गुना-  डाक संभाग ने आयोजित की पोस्टल बिजनेस मीट 2026

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर गुना डाक संभाग द्वारा अधीक्षक डाकघर ओपी चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पोस्टल बिजनेस मीट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं, नवीन तकनीकों और डाक निर्यात केंद्र की सेवाओं की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक एमएसएमई इंदौर राजकुमार मोहनानी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उद्यम स्थापना संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने व्यापारियों से डाक विभाग की सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में गुना और अशोकनगर के व्यापारी, ग्राहक एवं डाक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।