गुना जनसुनवाई में 190 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य और नामांतरण सहित विभिन्न विषयों के 190 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के समन्वय से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं, जरूरतमंद हितग्राहियों को चिकित्सा उपचार एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।