गुना जिले में 15 से 19 सितंबर तक सुरक्षा जवान भर्ती कैंप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गुना जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी।
जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना के अनुसार कैंप 15 सितंबर को चांचौड़ा, 16 सितंबर को कुंभराज, 17 सितंबर को राघौगढ़, 18 सितंबर को बमोरी और 19 सितंबर को आरोन में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा।
भर्ती के लिए 10वीं पास, 19 से 40 वर्ष आयु और 168 सेंटीमीटर ऊंचाई वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को जयपुर में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भर्ती के बाद विभिन्न औद्योगिक एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में 15 से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन पर रोजगार दिए जाने की जानकारी दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड और दो फोटो के साथ कैंप में शामिल हो सकते हैं।