खेल

गुना के जूडो खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक:राज्य स्तर पर निशा और भरत ने स्वर्ण पदक जीते, जनवरी में MP का प्रतिनिधित्व करेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गुना के जूडो खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक:राज्य स्तर पर निशा और भरत ने स्वर्ण पदक जीते, जनवरी में MP का प्रतिनिधित्व करेंगे

जबलपुर में 5 से 8 आयोजित एसजीएफआई राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में गुना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी ओपी शर्मा और जूडो सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में गुना के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक जीते। उत्कृष्ट विद्यालय स्थित नोडल खेल केंद्र जूडो में प्रशिक्षण लेने वाले दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी जनवरी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टीम के कोच गौरव प्रताप सिंह चौहान एवं मैनेजर कृति कुशवाहा रहे। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में निशा अहिरवार (70 किग्रा) एवं भरत रजक (50 किग्रा) शामिल रहे। रजत पदक विवेक सोंधिया, चांदनी कोरी, चंद्रांश सोनी, देविका सेन एवं मोहम्मद साद ने प्राप्त किए। कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में देव प्रजापति, हेमा कुशवाह, कमलेश भील, खुशबू कुशवाह, ऐश्वी शर्मा, मोहित मीणा एवं पूर्णिमा शर्मा शामिल हैं।

प्रशांत शर्मा, कल्पना राजपूत, हेमा कुशवाहा, काजल एवं नीतू सहरिया ने भी प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में नोडल खेल केंद्र जूडो के साथ जय ज्योति स्कूल, आंगन विद्यापीठ और जूडो स्मॉल सेंटर सहित अन्य स्कूलों के खिलाड़ियों की भागीदारी रही। खिलाड़ियों की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़, नोडल खेल केंद्र प्रभारी मनोज शर्मा, जनप्रतिनिधि ओएन शर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एचएन जाटव, जिला जूड़ो सचिव सुनील शर्मा एवं जय ज्योति स्कूल के प्राचार्य शिशिर चक्रवर्ती, आंगन विद्यापीठ के प्राचार्य आनंद, वरिष्ठ खिलाड़ी चंद्रेश सोनी, जूडो स्मॉल सेंटर कोच यस प्रधान, प्रशांत कुशवाहा, हिमांशु शर्मा, कुशाग्र राजपूत एवं ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।