भोपाल

गुना - केन्‍द्रीय मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का चार दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गुना - केन्‍द्रीय मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का चार दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम

केन्‍द्रीय मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का चार दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम

केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया दिनांक 16 सितम्‍बर से 19 सितम्‍बर 2026 तक गुना जिले के भ्रमण पर रहेंगे। भ्रमण में गुना में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन, जनसंपर्क, हितग्राही संवाद, युवा संवाद तथा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

प्राप्‍त जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 16 सितंबर को भोपाल से प्रस्‍थान कर रात्रि 09:30 बजे बीनागंज एवं कुंभराज में स्‍थानीय कार्यक्रम शामिल होकर रात्रि विश्राम गुना सर्किट हाऊस में करेंगे। दिनांक 17 सितंबर को केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया सुबह 10:30 बजे सेवा संकल्‍प अभियान अंतर्गत जिला चिकित्‍सालय गुना में आयोजित ब्‍लड डोनेशन कैंप में शामिल होगें।

इसके बाद सुबह 11:45 बजे बमोरी में नवीन डिग्री कॉलेज भवन एवं मूढ़रा हनुमान 33/11 केवीए सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 02:15 बजे बमोरी के ग्राम सिरसी में गुना-उमाई-सिरसी से उदयपुरी मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण करने के साथ सहरिया चौपाल कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

तत्‍पश्‍चात केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया दोपहर 03:50 बजे सेवा संकल्‍प अभियान अंतर्गत सांगई प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण भी करेंगे। इसके पश्‍चात केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया शाम 05:20 बजे गुना में चिंताहरण मंदिर से हनुमान चौक मार्ग के ऐतिहासिक सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन, विनायकखेड़ी-मुहालपुर-खेजरा मार्ग तथा औद्योगिक क्षेत्र के 33/11 केवीए सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।

शाम 07 बजे केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया हनुमान टेकरी पर आयोजित 'एक दीप सेवा संकल्प के नाम' कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्‍चात स्‍थानीय कार्यक्रमों में भाग लेगें तथा गुना सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे। दिनांक 18 सितम्‍बर 2026 को केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 10:30 बजे सेवा संकल्‍प अभियान अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा गिर्द में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकान का निरीक्षण, आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण तथा नमो ड्रोन दीदियों से संवाद एवं ड्रोन प्रदर्शन करेंगे।

दोपहर 11:30 बजे केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ग्राम बरखेड़ा गिर्द में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर में शामिल होगें। शिविर पश्‍चात दोपहर 01:40 बजे केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया गुना के शुभ विदाई गार्डन में आयोजित हितग्राही कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली बहना योजना एवं पोषण आहार से जुड़े हितग्राहियों से संवाद करेंगे।

इसके पश्‍चात केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया दोपहर 03:00 बजे क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करेंगे। केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया शाम 04:10 बजे जगनपुर स्थित पीएम आवास कॉलोनी में लाभार्थियों से संवाद करेगें। शाम 05:00 बजे केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया कलेक्‍ट्रेट में आयोजित दिशा निगरानी समिति बैठक की अध्‍यक्षता करेगें।

बैठक में केदारनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास संबंधी प्रस्तुतीकरण भी होगा। बैठक पश्चात केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया पत्रकारवर्ता को संबोधित करेंगे। इसके पश्‍चात केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया स्‍थानीय कार्यक्रमों भाग लेने पश्‍चात रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस गुना में करेंगे। दिनांक 19 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुना शहर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

इसके पश्‍चात केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया दोपहर लगभग 02:30 बजे शिवपुरी के लिये प्रस्‍थान करेंगे।

गुना जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में आए 210 आवेदन, संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य, नामांतरण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 210 आवेदन प्राप्त हुए।

राजस्व एवं पंचायत विभाग की संयुक्त व्यवस्था के चलते कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई में राजस्व अधिकारियों एवं पंचायत विभाग की पूरी टीम को संयुक्त रूप से बैठाया गया, ताकि दोनों विभागों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा सके। आज आयोजित जनसुनवाई में एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्‍डेय सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।