राज्य

गुना- मेरी पंचायत मेरी जिम्मेदारी से पंचायत स्तर पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास होगा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गुना- मेरी पंचायत मेरी जिम्मेदारी से पंचायत स्तर पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास होगा

कार्यक्रम का आयोजन पिरामल फाउंडेशन एवं केवल्य एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को विकसित करना रहा।

मेरी पंचायत मेरी जिम्मेदारी के तोर पर प्रशिक्षण के दौरान पंचायत मैनेजमेंट यूनिट के गठन एवं उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में पंचायत मैनेजमेंट यूनिट के माध्यम से पंचायत में मासिक बैठक आयोजित करने, स्थानीय समस्याओं की पहचान एवं समाधान करने, पात्र बच्चों को विटामिन-ए की शत-प्रतिशत खुराक सुनिश्चित करने, प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में लर्निंग कॉर्नर विकसित करने तथा बच्चों की नियमित एवं सही ग्रोथ मॉनिटरिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके साथ ही बच्चों को पूरक पोषण आहार के प्रति जागरूक करने, आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह पैरेंट मीटिंग आयोजित करने तथा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक विकास से जुड़े विभिन्न संकेतकों की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सरपंचों एवं ग्राम सचिवों को इन गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पंचायत को बच्चों के लिए अनुकूल एवं सक्षम बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

नींव कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायतों को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए गांधी फेलो सुश्री लिलिना डोले एवं अंजली सिंह द्वारा लगातार फील्ड स्तर पर पंचायतों के साथ समन्वय एवं सहयोग किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।