गुना में निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गुना में निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर कलेक्टर किशोर कन्याल ने दिया विशेष जोर गुना में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने की। उन्होंने निर्माण विभागों के अधिकारियों से विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभागीय स्तर पर चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी और आपसी समन्वय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में निर्माण कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक दुबे सहित संबंधित अधिकारियों ने बैठक में सहभागिता की।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।