गुना - साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में लंबित पत्रों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से समय-सीमा में करें निराकरण – कलेक्टर साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में लंबित पत्रों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गुना - कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित शिविरों में प्राप्त समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास करें। सभी अधिकारी जन-विश्वास शिविर के दिवस क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को समझें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान हो तथा शासकीय कार्यों में अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित न रहें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री कन्याल ने समय-सीमा बैठक के दौरान लंबित पत्रों की समीक्षा करते हुए दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, अतिक्रमण, गौवंश व्यवस्था, नाप-तौल, ई-ऑफिस सहित विभिन्न विभागीय प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना उचित नहीं है।
स्वास्थ्य, शिक्षा, जनजातीय कार्य, राजस्व, पंचायत एवं कृषि विभाग सहित सभी विभाग शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर निराकरण की गति बढ़ाएं। उन्होंने नेशनल हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हाईवे पर पर्याप्त एवं सुचारू प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। अतिक्रमण पर करें कार्रवाई कलेक्टर ने नगर पालिकाओं को अतिक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित कर नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नदी-नालों के मार्ग एवं जल निकासी के रास्तों को अतिक्रमण से मुक्त करने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नदी-नालों के आसपास निर्माण कार्यों में निर्धारित दूरी एवं संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नाप-तौल विभाग को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर ने नाप-तौल विभाग को निर्देश दिए कि कम मात्रा में सामग्री देने, गलत तौल करने अथवा उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
बाजारों में नियमित जांच अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में सही सामग्री मिले। साथ ही एक्सपायरी डेट की वस्तुओं की बिक्री पर भी प्रभावी निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जाए। लंबित पत्रों एवं ई-ऑफिस की भी समीक्षा बैठक में लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की गई।
भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों पर भी चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने ई-ऑफिस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने तथा सभी शासकीय पत्राचार एवं प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फोटो 3 एवं 4 जिला जेल में बंद कैदियों का किया मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण गुना 31 अगस्त 2026
जिला चिकित्सालय गुना के मनकक्ष टीम द्वारा आज जिला जेल में बंद कैदियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. देवकी नंदन किरार द्वारा कैदियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिये परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुछ कैदियों में नींद न आना, घबराहट, बेचैनी तथा नशीले पदार्थों के सेवन से संबंधित समस्याएं पाई गईं। चिकित्सक द्वारा इन कैदियों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।
इस अवसर पर मनोरोग नर्सिंग ऑफिसर रवि सिंह यादव द्वारा कैदियों को मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि मानसिक परेशानी, तनाव, घबराहट, चिंता, नींद की समस्या अथवा अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना आवश्यक है।
कैदियों को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टेली-मानस की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में जानकारी दी गई तथा मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही मनहित ऐप के माध्यम से उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं एवं सहायता के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। फोटो 2
मौसमी फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी गुना 31 अगस्त 2026 वर्तमान में मौसम में बदलाव के साथ मौसमी फ्लू के लक्षण आमजन में पाये जा रहे है।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषीश्वर ने आमजन से अपील की हैं कि मौसमी फ्लू के लक्षणों में खांसी, बहती नाक, बुखार, शरीर में दर्द, दस्त, गला खराब होना सांस लेने में तकलीफ आदि होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर संपर्क कर उपचार प्राप्त करें।
मौसमी फ्लू के लक्षण होने पर मास्क पहने और भीडभाड वाली जगहों पर जाने से बचें, छींकते या खांसते समय मुंह और नाक को ढकें, आंखों और नाक को छूने से बचें, भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लें, हाथ मिलाना या अन्य शरीरिक संपर्क वाले अभिवादन न करें दूसरों के करीब बैठकर भोजन न करें, साझा की गई सतहों को न हुएं, सर्वजनिक स्थानों पर न थूकें।
मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतें नागरिक गुना 31 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने बताया कि वर्तमान में बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों मलेरिया/ डेंगू/चिकनगुन्या से बचाव जरूरी है।
सीएमएचओ ने बताया कि मच्छरजनित बीमारियों के मच्छर के लार्वा स्वच्छ पानी जो बरसात के मौसम में जगह-जगह एकत्रित हो जाता है। जिसमें मच्छर के लार्वा पनपते हैं। इसलिए घर एवं घर के आसपास स्वच्छ पानी जमा न होने दें उसे निकालना आवश्यक है। साथ ही मच्छरो से बचाव हेतु मच्छरदानी का उपयोग सोते समय करना आवश्यक है।
घर की खिडकियों में मच्छररोधी जाली लगाना आवश्यक है। शाम के समय नीम की पत्तियों का धुंआ करें घर के कूलरों एवं पानी की टंकी आदि को सप्ताह में एक बार साफ कर पुनः पानी भरें। इसी प्रकार गमलो, फीज के ट्रे आदि का पानी भी सप्ताह में एक बार साफ करें।
किसी भी प्रकार का बुखार होने पर तुरंत नजदीकी उप.स्वा. केन्द्र/प्राथ. स्वा. केन्द्र/सामु.स्वा. केन्द्र /जिला चिकित्सालय में संपर्क कर चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर उपचार करावें।