राज्य

गुना में सुरक्षा जवानों और सुपरवाइजर के 280 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर से शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गुना में सुरक्षा जवानों और सुपरवाइजर के 280 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर से शिविर

जिला रोजगार कार्यालय एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप द्वारा सुरक्षा जवानों के 250 और सुपरवाइजर के 30 पदों पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर 21 से 28 अक्टूबर तक आरोन, राघौगढ़, चांचौड़ा, गुना और फतेहगढ़ में सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगे। सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास और सुपरवाइजर के लिए स्नातक व कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 20 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के बाद 16 हजार से 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन पर नौकरी का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शिविर में आवेदन कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।