गुना में सुरक्षा जवानों और सुपरवाइजर के 280 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर से शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिला रोजगार कार्यालय और मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप द्वारा सुरक्षा जवानों के 250 और सुपरवाइजर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिले में 21 से 28 अक्टूबर तक जनपद पंचायत स्तर पर भर्ती शिविर आयोजित होंगे।
शिविर 21 अक्टूबर को आरोन, 22 को राघौगढ़, 23 को चांचौड़ा, 27 को गुना और 28 अक्टूबर को फतेहगढ़ (बमोरी) में लगेंगे। समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास और सुपरवाइजर के लिए स्नातक के साथ कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अंकसूची, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर स्वयं उपस्थित होकर आवेदन करना होगा।
चयनित अभ्यर्थियों को ग्रेटर नोएडा में 20 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद मध्य प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में 16 हजार से 22 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी का अवसर मिलेगा। भर्ती संबंधी जानकारी के लिए राजेंद्र कुमार सरगरा से मोबाइल नंबर 9289153551 या 9799414022 पर संपर्क किया जा सकता है।