खेल

गुरनूर बरार के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले बने गेंदबाज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गुरनूर बरार के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले बने गेंदबाज

भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के नाम पर सबसे ज्यादा रन खर्च करने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. करियर के शुरुआती दौर में ही बरार रन लुटाने के मामले में काफी ऊपर नजर आ रहे हैं.

वह इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेल रहे हैं. तिरुवनंतपुरम के पहले वनडे में बरार ने 60 रन खर्चे थे. इसके बाद गुवाहाटी के दूसरे वनडे में उन्होंने 9.60 की इकॉनमी से 96 रन लुटाए थे.

इसके साथ बरार वनडे की लगातार तीन पारियों में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए.

न्यू चंडीगढ़ के तीसरे वनडे को छोड़कर, फॉर्मेट में बरार की पिछली तीन पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने कुल मिलाकर 253 रन खर्चे हैं.

इसमें इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला गया वनडे भी शामिल है.

गौर करने वाली बात यह है कि इन 3 मैचों में बरार ने सिर्फ 2 ही विकेट चटकाए हैं.

लगातार तीन वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज

253 रन- गुरनूर बरार, 2026

246 रन- केविन ओ'ब्रायन, 2015

245 रन- शाहीन अफरीदी, 2019

244 रन- शिंगी मसाकाद्ज़ा, 2010

240 रन- एडम जम्पा, 2023

240 रन- अल्जारी जोसेफ, 2026

239 रन- भुवनेश्वर कुमार, 2015

गुरनूर बराड़ के पिछले तीन वनडे मैच

10-0-97-0 बनाम इंग्लैंड (लॉर्ड्स)

10-0-60-0 बनाम वेस्टइंडीज (तिरुवनंतपुरम)

10-0-96-2 बनाम वेस्टइंडीज (गुवाहाटी)

वनडे में 7 से ज्यादा गुरनूर बरार की इकॉनमी

न्यू चंडीगढ़ को हटाकर गुरनूर बरार ने अपने करियर में 8 वनडे खेल लिए हैं.

इन मैचों की 8 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 39.76 की औसत से 13 विकेट चटका लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 3/27 का रहा. इस दौरान उन

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गुरनूर बरार, भारत के तेज गेंदबाज, ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है। यह विषय तेज गेंदबाजी के प्रदर्शन और टीम की रणनीति पर केंद्रित है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी के फॉर्म और विश्व स्तर पर भारत की विश्वसनीयता को प्रभावित करती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल और समर्थन में बदलाव के रूप में हो सकता है, साथ ही खेल प्रेमियों में टीम के चयन और सुधार की मांग बढ़ सकती है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।