गुरु संत रविदास समरसता संकल्प: 18 से 20 अगस्त तक निकलेगी कलश यात्रा

Marking : Lead All
गुरु संत रविदास समरसता संकल्प: 18 से 20 अगस्त तक निकलेगी कलश यात्रा
मुख्यमंत्री ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बिहार में अभियान का व्यापक आयोजन किया जाएगा।
17 अगस्त , पटना (पटना, बिहार) : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान की समीक्षा की। उन्होंने 18 से 20 अगस्त तक श्री गुरु संत रविदास कलश यात्रा को प्रखंड स्तर तक ले जाने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बिहार में अभियान का व्यापक आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल गांवों और बसावटों में सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की 100 प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि 25 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रैलियों, साइकिल रैली, मैराथन, वाद-विवाद, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक माह के पहले गुरुवार को संत रविदास शिविर आयोजित करने का भी निर्देश दिया। इन शिविरों के माध्यम से आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, सौर ऊर्जा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। अभियान की निरंतरता 15 फरवरी 2027 तक बनाए रखने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इस स्टोरी फोल्डर में :
विडिओ
Caption : मुख्यमंत्री ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बिहार में अभियान का व्यापक आयोजन किया जाएगा।