गुरुग्राम जाने की जरूरत नहीं, आपके शहर तक आएगी सरकार की करोड़ों की स्कीम, भर-भरकर छापेंगे नोट

Haryana Investment Jobs: मुंबई में आयोजित 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' कार्यक्रम में हरियाणा सरकार ने धमाकेदार अनाउंसमेंट किया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के इंडस्ट्रियल इनवेंस्टमेंट प्रोपोजल्स (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं.
सबसे बड़ी बात यह है कि अब सरकार का पूरा फोकस सिर्फ गुरुग्राम पर नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के विकास पर है. इसके लिए राज्य को चार अलग-अलग इंडस्ट्रियल जोन (उत्तर, मध्य, दक्षिण, पश्चिम) में बांटकर हर जिले की एक नई औद्योगिक पहचान बनाई जा रही है.
इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही शहर में रोजगार मिलेगा और उन्हें बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा.
📡 स्रोत: NewsData.io