गुरुग्राम में लेडी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गाड़ी में बंद किया:बोलीं- कैब ड्राइवर ने हाथ मरोड़ मारने की धमकी दी; ज्यादा किराया मांगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हरियाणा के गुरुग्राम में उबर कैब के ड्राइवर पर लेडी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बदतमीजी करने, उसे कार में लॉक करने के आरोप लगे हैं। इंजीनियर का आरोप है कि ड्राइवर ने तय किराए से ज्यादा पैसे मांगे और उसके साथ अभद्रता की। पीड़िता तनीषा के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम आने के लिए ऊबर ऐप से कैब बुक की थी।
ऐप पर किराया करीब 625 रुपए दिख रहा था, लेकिन ट्रिप खत्म होने पर ड्राइवर ने 1,479 रुपए मांगे। ड्राइवर ने दूसरी कैब सर्विस रैपिडो का स्क्रीनशॉट दिखाकर अतिरिक्त पैसे देने का दबाव बनाया। महिला ने एक्स पर पोस्ट कर उबर और गुरुग्राम पुलिस को मामले की शिकायत दी। आरोप है कि ड्राइवर ने घर तक पीछा किया और गेट खोलने की कोशिश करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत पर उबर ने ड्राइवर का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। वहीं, पुलिस ने महिला का कॉन्टैक्ट नंबर लेकर जांच शुरू कर दी है। यहां सिलसिलेवार समझिए, क्या है पूरा मामला:- इंजीनियर बोलीं- ऐप पर नहीं मिला सेफ्टी सपोर्ट तनीषा के मुताबिक, घटना गुरुग्राम में सुबह करीब 4:45 बजे हुई। वह एयरपोर्ट से अपने घर पहुंची थी।
उसने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उबर के सेफ्टी सपोर्ट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ऐप पर इसका विकल्प नहीं मिला। महिला ने एक्स पर उबर और गुरुग्राम पुलिस को टैग करते हुए पूरी घटना शेयर की। पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए उबर ने आरोपी ड्राइवर जमील का अकाउंट ब्लॉक कर दिया। ट्विटर पर गुरुग्राम पुलिस ने भी मांगा कॉन्टैक्ट नंबर युवती की शिकायत पर उबर इंडिया सपोर्ट ने 26 अक्टूबर को एक्स पर जवाब दिया।
कंपनी ने लिखा कि उसने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जवाब भेज दिया है, जिसे युवती डायरेक्ट मैसेज (DM) में देख सकती है। वहीं, गुरुग्राम पुलिस ने भी एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए युवती से आगे की जरूरी कार्रवाई के लिए डीएम के जरिए कॉन्टैक्ट डिटेल साझा करने को कहा। पुलिस ने अपने जवाब में ‘जय हिंद’ भी लिखा।
-------------- यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में कैब ड्राइवर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शर्मनाक हरकत:चलती कार में प्राइवेट पार्ट निकालकर मास्टर्बेट किया; युवती ने VIDEO बनाकर पुलिस को भेजी हरियाणा के गुरुग्राम में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां कैब में सफर कर रही सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सामने कैब ड्राइवर
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar