गुवाहाटी में होमस्टे में कॉलेज गर्ल की मौत:आधी रात को मां से फोन पर कहा- ये मुझे मार डालेंगे, प्रेमी पर लव-जिहाद का आरोप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय सोशियोलॉजी की स्टूडेंट निमिषा ठाकुरिया की एक होमस्टे में में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उसके साथ ठहरे 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड आसिफ अली को गिरफ्तार किया है। हालांकि, आसिफ का दावा है कि निमिषा ने आत्महत्या की है। लेकिन, पुलिस को प्राथमिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है।
निमिषा के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, आधी रात को निमिषा का कॉल आया था। वह सिर्फ इतना ही कह सकी- वे मुझे मार डालेंगे। इसके उसका फोन बंद हो गया। इससे आशंका है कि उससे फोन छीन लिया गया होगा। हालांकि इस दावे की अभी जांच होनी बाकी है। केयरटेकर ने सुनी थी चिल्लाने और रोने की आवाजें होमस्टे के केयरटेकर और कुक बिपुल बाइलुंग ने घटना की रात का आंखों देखा हाल बयां किया।
उन्होंने बताया कि रात में उन्होंने एक पुरुष की चिल्लाने की आवाज सुनी, जो कह रहा था, दादा, उठो, उठो। बाइलुंग ने कहा, जब हम आवाज की दिशा में गए, तो कमरे में एक लड़का लड़की के शरीर को पकड़े हुए था और लड़की फर्श पर पड़ी हुई थी। कर्मचारियों के अनुसार, दोनों पहले भी इस होमस्टे में रुक चुके थे और उस रात उन्होंने कमरा नंबर 10 बुक किया था।
इसी होमस्टे में अक्सर ठहरने आते थे दोनों आजरा इलाके के एक होमस्टे में निमिषा बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निमिषा सोशियोलॉजी की स्टूडेंट थी और धारापुर की रहने वाली थी। होमस्टे के मालिक के पुलिस को बताया है कि निमिषा और आसिफ हर कभी इस होम स्टे में ठहरने आते थे।
गुवाहाटी पुलिस के डीसीपी (वेस्ट) बोलिन देवरी के मुताबिक, आसिफ का कहना है कि निमिषा ने छत के पंखे से फांसी लगाई थी और उसने उसे उतारा। लेकिन पुलिस ने उसके दावे को अंतिम निष्कर्ष नहीं माना है। डीसीपी ने कहा है कि पुलिस मामले की तह तक जाएगी। लव जिहाद का आरोप, इलाके में तनाव मृतका हिंदू समुदाय से थी और गिरफ्तार आरोपी मुस्लिम है, जिसके चलते घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क जाम कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर हालात को नियंत्रित किया। -------------- ये खबर भी पढ़ें...
गर्लफ्रेंड बोली-लव जिहाद में फंसाने की धमकी दी:भोपा
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गुवाहाटी में एक होमस्टे में 22 वर्षीय सोशियोलॉजी छात्रा निमिषा ठाकुरिया की मृत्यु हो गई है, जिसे पुलिस हत्या के रूप में जांच रही है। यह घटना युवा महिलाओं के सुरक्षित रहने के सवाल उठाती है और होमस्टे के नियमों पर भी प्रकाश डालती है। परिवार के अनुसार, छात्रा ने आधी रात को माँ से फोन पर कहा था कि उसे मार दिया जाएगा, जिससे यह मामला और भी जटिल हो जाता है। इस तरह की घटनाएँ समाज में महिलाओं की सुरक्षा, रिश्तों में विश्वासघात और होमस्टे के नियामक ढांचे पर चर्चा को प्रोत्साहित कर सकती हैं।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
निमिषा की मृत्यु ने हमें यह सिखाया कि प्रेम और विश्वास की कमी से जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी हो सकती है। जब भावनात्मक उलझनें बढ़ें, तो संवाद और पेशेवर मदद सबसे अच्छा विकल्प है। समाज में सहानुभूति और परस्पर सम्मान को बढ़ावा देकर, हम ऐसे दुखों को रोक सकते हैं। हर युवा को यह याद दिलाना ज़रूरी है कि संघर्ष का समाधान हमेशा संवाद से शुरू होता है, न कि हिंसा से।