गुवाहाटी के होटल में शूटआउट, परिवार के 4-लोगों की मौत:आरोपी ने लीज पर ले रखी थी होटल, मालिकों से चल रहा था विवाद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
असम के गुवाहाटी में सोमवार रात एक होटल में शख्स ने 6 लोगों पर फायरिंग कर दी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मरने वालों में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं। इनमें होटल मालिक की पत्नी और बेटा भी शामिल है। घटना बोरा सर्विस एरिया में स्थित बिलास इन होटल में हुई। पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया कि गोलीबारी होटल के लीज समझौते से जुड़े संपत्ति विवाद के कारण हुई।
आरोपी घनकांत गोगोई ने पिछले साल इस होटल को लीज (किराए) पर लिया था। पिछले कुछ समय से उसका होटल मालिक के परिवार से लीज समझौते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की रात भी आरोपी का इनसे विवाद हुआ था। इसी बीच उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से 6 लोगों को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल भी जब्त कर ली गई है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… मृतकों में दो की पहचान बाकी एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में हेलेना भराली, देबोरशी कश्यप और नारायण दास की पहचान हो गई है। बाकी मृतकों की पहचान की जा रही है। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि गोलीबारी में जीवित बचे व्यक्ति की पहचान सत्येन पाठक के रूप में हुई है।
फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मुंबई लोकल 10 घंटे ठप, ट्रैक पर मिले 3 शव: यात्रियों को पटरियों पर चलना पड़ा मुंबई में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर तीन लोगों के शव मिले। दरअसल मुंबई में सोमवार को कई लोकल ट्रेनें 10 घंटै तक तक फंसी रहीं और यात्रियों को ट्रैक पर चलना पड़ा।
इसके बाद शाम को ट्रैक पर शव मिले। पूरी खबर पढ़ें…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar