अपराध

गुवाहाटी के नाइटक्लब में महिला से बदसलूकी, कपड़े उतारकर पीटा:बाउंसरों पर आरोप, वीडियो में दो महिलाएं लात मारती दिखीं; मैनेजर हिरासत में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 8 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गुवाहाटी के नाइटक्लब में महिला से बदसलूकी, कपड़े उतारकर पीटा:बाउंसरों पर आरोप, वीडियो में दो महिलाएं लात मारती दिखीं; मैनेजर हिरासत में

असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके के एक नाइटक्लब में गुरुवार देर रात महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया। आरोप है कि बाउंसरों ने महिला को कपड़े उतारकर पीटा। मामले में क्लब मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें महिला पार्किंग एरिया में फर्श पर बिना कपड़ों के दिखाई देती है।

दो महिलाएं उसे लात मारती नजर आती हैं, जबकि कुछ पुरुष पास खड़े हैं। एक अन्य महिला उसे बचाने पहुंचती दिखती है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। क्लब में विवाद के बाद महिला को नीचे लाए बाउंसर्स बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी।

क्लब के अंदर उसने एक बाउंसर को बीयर की बोतल से मारा था। इसके बाद दूसरे बाउंसर उसे पकड़कर चौथी मंजिल से नीचे पार्किंग एरिया में ले आए। हालांकि, विवाद की शुरुआत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। गार्ड के मुताबिक, पार्किंग में लाने के बाद बाउंसरों ने महिला के साथ मारपीट की। उसके शरीर के ऊपर के कपड़े उतार दिए।

वीडियो में वह सिर्फ जींस पहने दिखाई दी। मैनेजर हिरासत में, महिला की पहचान नहीं ईस्ट गुवाहाटी के डीसीपी तबु राम पेगू के मुताबिक, पुलिस ने क्लब मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीड़ित महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। डीसीपी ने कहा कि महिला की शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस खुद मामले में केस दर्ज कर सकती है।

घटना के बाद क्लब बंद मिला घटना की जानकारी सामने आने के बाद मीडियाकर्मी क्लब पहुंचे तो वह बंद मिला। अंदर की लाइटें भी बंद थीं। क्लब मैनेजमेंट की ओर से मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गुवाहाटी के खानापारा इलाके के नाइटक्लब में बाउंसरों द्वारा महिला पर कपड़े उतारकर मारपीट और बदसलूकी के आरोप सामने आए हैं। यह घटना क्लब के अंदर हिंसा और लिंग आधारित दुर्व्यवहार को उजागर करती है। इसकी महत्ता इस बात में है कि यह सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और बाउंसरों की ज़िम्मेदारी पर सवाल उठाती है। आम जनता पर इसका असर सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और नाइटलाइफ़ उद्योग में कड़े नियम लागू करने की मांग को प्रोत्साहित करना हो सकता है।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

गुवाहाटी के नाइटक्लब में हुई इस दुर्दशा से हमें यह सिखने को मिलता है कि किसी भी परिस्थिति में हिंसा का सहारा न लें। यदि किसी को अपमान या दुरुपयोग का सामना करना पड़े, तो शांतिपूर्ण रास्ते जैसे पुलिस रिपोर्ट, कानूनी सहायता या समाजसेवी संगठनों से मदद माँगें। समाज में सहानुभूति और सम्मान का माहौल बनाकर हम सभी को सुरक्षित और सशक्त बना सकते हैं।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।