व्यापार

ग्वालियर- 22 सितंबर को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप युवा संगम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ग्वालियर- 22 सितंबर को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप युवा संगम

युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 सितंबर को गदाईपुरा स्थित रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर के जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप युवा संगम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के संयुक्त आयोजन में होने वाले मेले में 34 निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती करेंगी। कंपनियों में पेटीएम, भारतपे, आईसेक्ट, टीमलीज, जमुना ऑटो, एसआरएफ, एलआईसी, जेप्टो, टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

मेले में युवाओं को रोजगार के साथ अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार से जुड़े अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गदाईपुरा के रेडीमेड गारमेंट पार्क में 22 सितंबर को आयोजित रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप युवा संगम का उद्देश्य युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम में जिला रोजगार कार्यालय, व्यापार एवं उद्योग केंद्र और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के सहयोग से 34 निजी कंपनियाँ भी भाग लेंगी। यह पहल युवाओं को कौशल विकास और नौकरी के लिए मार्गदर्शन देकर रोजगार सृजन में योगदान देती है। ऐसी योजनाएँ युवाओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग खोलती हैं और स्थानीय उद्योगों को नई प्रतिभा से सशक्त ब

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।