खेल

ग्वालियर- 70वीं जिला स्तरीय शालेय क्रिकेट ट्रायल 3 सितंबर से

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

70वीं जिला स्तरीय शालेय क्रिकेट ट्रायल का आयोजन 3 से 5 सितंबर तक सिंधिया स्कूल के किला परिसर में किया जाएगा। ट्रायल प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल होंगे।

अंडर-14 बालक वर्ग का ट्रायल 3 सितंबर, अंडर-17 बालक वर्ग का 4 सितंबर और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग का ट्रायल 5 सितंबर को होगा। खिलाड़ियों को ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म, जन्म प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी, अंकसूची सहित आवश्यक दस्तावेजों की तीन-तीन प्रतियां और पूरी क्रिकेट किट साथ लाना अनिवार्य है। ट्रायल लेदर बॉल से होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।