खेल

ग्वालियर : 70वीं जिला स्तरीय शालेय क्रिकेट ट्रायल 3 सितंबर से

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ग्वालियर :  70वीं जिला स्तरीय शालेय क्रिकेट ट्रायल 3 सितंबर से

70वीं जिला स्तरीय शालेय क्रिकेट ट्रायल 3 सितंबर से विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी होंगे शामिल ग्वालियर : 70वीं जिला स्तरीय शालेय क्रिकेट ट्रायल का आयोजन 3 से 5 सितंबर तक सिंधिया स्कूल के किला परिसर में किया जाएगा।

ट्रायल प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता की संयोजक एवं प्राचार्य श्रीमती रेनू बेदी तथा सहसंयोजक श्री बृजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग का ट्रायल 3 सितंबर को आयोजित होगा।

अंडर-17 बालक वर्ग का ट्रायल 4 सितंबर तथा अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग का ट्रायल 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। अंडर-17 बालिका वर्ग का ट्रायल भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया स्कूल के किला परिसर में आयोजित होगा।

आयोजकों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि एवं समय पर ट्रायल स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। खिलाड़ियों को ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म, जन्म प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी एवं अंकसूची सहित शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की तीन-तीन प्रतियां साथ लानी होंगी।

सभी प्रतिभागियों के लिए क्रिकेट की संपूर्ण खेल किट लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल लेदर बॉल से आयोजित किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।