ग्वालियर- 8 अक्टूबर को सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ग्वालियर अटलवयो अभ्युदय योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के गैर-आयकरदाता वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन शिविर कल 8 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। शिविर श्री परमानंद सिंधी हिन्दू धर्मशाला ट्रस्ट, महाराज बाड़ा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगा।
शिविर में पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण के लिए चिन्हित किया जाएगा। इससे पहले मंगलधाम वृद्धाश्रम में चिकित्सकों द्वारा बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं 6 अक्टूबर को वरिष्ठजनों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम और शहर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।