अपराध

ग्वालियर दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ग्वालियर दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुई दुर्घटना के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि लापरवाही की जिम्मेदारी तय कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित सीएसपी को तत्काल हटाने और आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

निलंबित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों में तीन थाना प्रभारी, एक यातायात निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और प्रदेश के सभी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

------

  1. ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री का सख्त एक्शन
  2. घटना की विस्तृत जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश
  3. संबंधित सीएसपी को तत्काल हटाने के निर्देश
  4. तीन थाना प्रभारियों समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित
  5. जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री
M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।