ग्वालियर हादसा: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, लापरवाही की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय मंत्री ने ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। बोले—घायलों की जान बचाना प्राथमिकता,
रात में शहर में ट्रक के प्रवेश की अनुमति कैसे मिली, इसकी जांच जरूरी।
ग्वालियर, अक्टूबर 18: जिले के शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया घायलों का हाल जानने जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली और गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज देने की बात कही।
सिंधिया ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 31 मरीजों में से 13 को छुट्टी दी गई है, जबकि 15 की मौत हो चुकी है और तीन मरीज भर्ती हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। उन्होंने हादसे की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सिंधिया ने कहा कि रात के समय ट्रक को शहर में प्रवेश की अनुमति कैसे मिली, इसकी जांच जरूरी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल प्राथमिकता घायलों की जान बचाना है और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री के निरंतर संपर्क में हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।
-----
बाइट- ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री