ग्वालियर हादसे के बाद पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई, सीएसपी हटाने और आठ पुलिसकर्मियों के निलंबन के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश,
जनसुरक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
ग्वालियर, अक्टूबर 18: शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घटना की विस्तृत जांच कर जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने संबंधित सीएसपी को तत्काल हटाने तथा तीन थाना प्रभारियों, एक यातायात निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों सहित कुल आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए हैं।
-----------
बाइट- डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश