ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में 900 छात्र-छात्राओं ने मानव रंगोली बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा-संकल्प अभियान के तहत ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में 900 छात्र-छात्राओं ने मानव रंगोली बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज एवं ग्वालियर ऐट दी रेट 2047 की आकृति बनाई। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश राजौरिया, सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। 2047 में हमारा देश पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर और विश्व का नेतृत्व करने वाला देश बने, इसी दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
-------- बाइट - भारत सिंह कुशवाह, सांसद, ग्वालियर
बाइट - महालक्ष्मी, स्कूली छात्रा, प्रतिभागी
------