ग्वालियर- कृषि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को, 666 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। दोपहर 3:30 बजे दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में होने वाले समारोह में 666 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें स्नातक के 345, स्नातकोत्तर के 294 और पीएचडी के 27 विद्यार्थी शामिल हैं। चार विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा तीन को सिरताज बहादुर सिन्हा स्मृति नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पहले राज्यपाल कृषि महाविद्यालय स्थित सीएआईआई में नवीन सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का लोकार्पण करेंगे।