राज्य

ग्वालियर- लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर बांधी राखी

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

लाड़ली बहनों ने रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाड़ली बहना योजना के तहत अतिरिक्त धनराशि देने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया। वहीं ग्वालियर विमानतल पर तैनात दो महिला सीआईएसएफ कर्मियों ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज की चौथी यूनिट के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी उनके साथ मौजूद रहे।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।