ग्वालियर में मोमोज के ठेले पर बहस, कट्टा निकालकर मारी गोली, बजरंग दल के नेता के भाई की मौत

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उस समय गोलीकांड देखने को मिला, जब मोमोज के ठेले पर युवकों में किसी बात को लेकर बहस हो गई. इसके बाद आरोपियों ने विवेक मीणा को सिर में गोली मार दी.
आन्न-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. विवेक के बड़े भाई बजरंग दल में सह-मंत्री के पद पर हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP