राज्य

ग्वालियर- नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त को जिले में दो केंद्रों पर होगी

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट पीजी परीक्षा-2026 का आयोजन 30 अगस्त को ग्वालियर में निर्धारित दो परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा एक सत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित होगी। परीक्षा के लिए ग्वालियर में दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

इनमें भारतीय विद्या मंदिर, यमुना नगर, थाटीपुर, मुरार-2 तथा आईओएन डिजिटल जोन, चितौरा रोड, बड़ागांव, मुरार शामिल हैं। दोनों केंद्रों पर कुल 1356 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 7 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है। इनमें लघु जासूसी कैमरा, कैमरा युक्त चश्मा, ईयरपीस अथवा अन्य संचार उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा चिट्स, नोट्स, कागज अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

जिला प्रशासन ने बारिश को देखते हुए अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय से पर्याप्त पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल सके।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।