ग्वालियर- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक सत्र में होगा। ग्वालियर में कम्पू स्थित केआरजी कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जहां 176 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा की निगरानी और व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो परीक्षा अवधि में सुबह 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट व डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
पर्स, बैग, बेल्ट, धूप का चश्मा, पठन सामग्री और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं पर भी रोक रहेगी। अभ्यर्थियों को जूते-मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल को परीक्षा प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक ए.बी. गुप्ता को जिले का ऑब्जर्वर बनाया गया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
ग्वालियर में आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026, 7 से 12 सितंबर तक, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 176 अभ्यर्थियों के लिए एक ही सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा के दौरान कलेक्टर कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो सुबह 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य की नौकरियों के लिए प्रमुख प्रवेश परीक्षा है, जिससे उम्मीदवारों को सरकारी सेवाओं में करियर बनाने का मौका मिलता है। आम जनता पर इसका असर यह