ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के द्वार पर भीषण हादसा, 14 श्रद्धालुओं की मौत, 42 घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धान से भरा अनियंत्रित ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार से टकराया;
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता घोषित की,
ट्रक मालिक और चालक गिरफ्तार
ग्वालियर, अक्टूबर 18: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सातऊ स्थित शीतला माता मंदिर के मुख्य द्वार पर शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 42 लोग घायल हो गए। धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया। हादसे के समय वहां मौजूद श्रद्धालु ट्रक की चपेट में आ गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और पुलिस की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया। कलेक्टर रुचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों के उपचार और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रक मालिक और चालक को राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
---------------------------
बाइट 1: रुचिका चौहान, कलेक्टर ग्वालियर बाइट 2: धर्मवीर सिंह यादव, एसएसपी ग्वालियर
बाइट 3: हादसे में दो बच्चों को खोने वाले पीड़ित