व्यापार

ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए दक्षिण भारत के निवेशकों से सहयोग लेगी सरकार: CM यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए दक्षिण भारत के निवेशकों से सहयोग लेगी सरकार: CM यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, डीपटेक और टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है। राज्य में टेलीकॉम सेक्टर में भी औद्योगिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्वालियर में टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन स्थापित करना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

दक्षिण भारत के निवेशकों का सहयोग प्राप्त करने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में मीडिया से चर्चा करते हुए यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टीएमजेड में निवेश और इस जोन की खूबियों को बताने के लिए पहले नई दिल्ली और मुंबई में इन्वेस्टमेंट टू रोड शो का आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए तीसरा कार्यक्रम मंगलवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है। बेंगलुरु में निवेशकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अन्य क्षेत्रों में निवेश में भी दक्षिण भारत के उद्यामियों का सहयोग प्राप्त हुआ है।

टीएमजेड के लिए भी निश्चित ही सहयोग प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में मीडिया से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी।

दिल्ली और मुंबई के बाद बेंगलुरु में निवेशकों से संवाद

मुख्यमंत्री ने बताया कि टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश और ग्वालियर की औद्योगिक संभावनाओं से निवेशकों को अवगत कराने के लिए नई दिल्ली और मुंबई में इन्वेस्टमेंट रोड शो आयोजित किए जा चुके हैं। अब 22 सितंबर को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में निवेशकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार, दक्षिण भारत के उद्यमियों ने मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी निवेश में सहयोग किया है और टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

ग्वालियर-चंबल में औद्योगिक विस्तार पर जोर

डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल औद्योगिक विस्तार के लिए अनुकूल है। राज्य सरकार इंदौर, उज्जैन, भोपाल और जबलपुर समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों के आसपास उद्योग और व्यापार को बढ़ावा दे रही है सरकार का लक्ष्य बड़े उद्योगों के साथ-साथ MSME, लघु उद्योग और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है।

AI और टेक्नोलॉजी सेक्टर में रोजगार पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए टेक्नोलॉजी आधारित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, डीपटेक और टेलीकॉम सेक्टर प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, युवा, किसान और महिलाओं समेत सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है और राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ बेरोजगारी दर को नियंत्रित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

मुख्य बिंदु---

ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित करने की तैयारी।

दिल्ली और मुंबई के बाद बेंगलुरु में निवेशकों से संवाद।

दक्षिण भारत के निवेशकों से सहयोग लेने की पहल।

AI, IT और डीपटेक सेक्टर में रोजगार बढ़ाने पर जोर।

ग्वालियर-चंबल समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में औद्योगिक विस्तार की योजना।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।