व्यापार

ग्वालियर- व्यापार मेले में दुकान आवंटन के लिए 9 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ग्वालियर- व्यापार मेले में दुकान आवंटन के लिए 9 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला 15 दिसंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा। मेले में दुकानों के आवंटन के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

पहले चरण में ऑटोमोबाइल, झूला और पक्की दुकानों के लिए आवेदन व आरक्षण होगा। बकायादार दुकानदारों को पहले पुरानी राशि जमा कर ऑनलाइन एनओसी प्राप्त करनी होगी। आवेदन के दौरान फोटो, पैन कार्ड और आधार कार्ड को छोड़कर निवास संबंधी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

व्यापारियों की सुविधा के लिए कलामंदिर रंगमंच में ऑनलाइन दुकान आवंटन कैंप भी लगाया गया है। अधिकारियों ने पात्र व्यापारियों से निर्धारित अवधि में आवेदन पूरा करने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।